- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News Setting Up To Prepare Tribal Children For Vocational Examination
आदिवासी बच्चों को व्यावसायिक परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए बन रहा सेट अप
कोचिंग संस्थानों से फैकल्टी बुलाने की कोशिश
जिले के आदिवासी बच्चों को प्रोफेशनल परीक्षा की तैयारी कराने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय मैदान के पास बने जनजातीय विकास विभाग के प्रशिक्षण केंद्र पर नया सेट अप तैयार किया जा रहा है। इसके लिए विधायक कांतिलाल भूरिया ने 10 लाख रुपए भी दिए हैं। नीचे बने हॉल के अलावा पहली मंजिल पर नए हॉल बनवाए जा रहे हैं।
यहां लाइब्रेरी से लेकर कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी रहेगा। चुनिंदा शिक्षकों को यहां भेजा जाएगा और पीएससी से आए अफसर भी क्लास लेंगे। साथ ही बड़े कोचिंग संस्थानों से फैकल्टी बुलाने की कोशिश भी की जा रही है। इसके लिए गैल और भारत-ओमान रिफाइनरी से सीएसआर (कॉर्पोरेट सोश्यल रिस्पांसबिलिटी) में मदद लेने की बात चल रही है। कलेक्टर ने जनजातीय विकास विभाग से इसके लिए व्यवस्थाएं जुटाने के लिए कहा है। सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने बताया, जनसहयोग से काम हो रहा है। कई बच्चे बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाते। यहां भी कोचिंग का खर्च उठाने की क्षमता नहीं होती। जबकि उनमें कैपेसिटी है कि वो प्रोफेशनल एक्जाम पास कर सकें। इसलिए ये नया सेटअप किया जा रहा है।
इस भवन में चल रही है काेचिंग बनाने की तैयारी।