पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News Shivpuri Collector Reports On Patwari Crossing River On Farmer39s Back

पटवारी द्वारा किसान की पीठ पर नदी पार करने के मामले में शिवपुरी कलेक्टर ने दिया प्रतिवेदन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर निवासी आयोग मित्र ने की थी शिकायत

बदनावर | शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील के बामोर कला ग्राम में पटवारी प्रदीप कुमार जैन ने अतिवृष्टि से हुई क्षति का सर्वे करने के दौरान किसान की पीठ पर सवार होकर बेतवा नदी पार की थी। इसकी शिकायत बदनावर के मानवाधिकार अायाेग िमत्र जयेश राजपुराेहित ने मानवाधिकार अध्यक्ष से की थी। इसमें शिवपुरी कलेक्टर ने जांच प्रतिवेदन दिया है। घटना 17 अप्रैल 2019 की थी। जिला आयोग मित्र राजपुरोहित ने 19 अप्रैल 2019 को इसकी शिकायत की थी। आयोग ने इसे गंभीरता से लेकर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर से जांच प्रतिवेदन मांगा था। प्रतिवेदन के अनुसार जांच तहसीलदार खनियाधाना से कराई।

जांच के अनुसार निरीक्षण करते समय ग्राम से लगी बेतवा नदी के टापू पर जाते समय पत्थर पर काई लगी होने से नाले में फिसलने से पटवारी जैन के पैर में मोच आ गई थी। जिसके बाद बामोरकला निवासी विक्रम पुत्र झगड़ो पाल ने पटवारी के मना करने के बाद भी अपनी पीठ पर बैठा कर स्वेच्छापूर्वक नदी पार कराई थी। प्रकरण में की गई कार्रवाई एवं शिवपुरी कलेक्टर से प्राप्त प्रतिवेदन की एक प्रति आयोग की ओर से जिला आयोग मित्र राजपुरोहित को भी भेजी है।
खबरें और भी हैं...