- Hindi News
- National
- Petlawad News Mp News Staff Nurse Corporation Felicitated For 43 Years Serving In Government Hospital
शासकीय अस्पताल में 43 साल से सेवा दे रही स्टाफ नर्स निगम का अभिनंदन
रोटरी कम्युनिटी काॅर्प्स पेटलावद की महिला संगठन ने शासकीय अस्पताल में 43 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही स्टाफ नर्स शशिकला निगम का अभिनंदन किया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में अस्पताल परिसर में गरिमामय समारोह रखा गया। सम्मान पाकर निगम भी अभिभूत हो गई।
आरसीसी क्लब की अध्यक्ष अलका शर्मा ने कहा भारतीय सनातन संस्कृति में नारी को देवी का स्थान दिया गया है। नवरात्र में कन्या पूजन और स्त्री पूजन की महान परंपरा हमारे देश की
प्रमुख पहचान है। उसी परंपरा से प्रेरित होकर विश्वभर में महिला सम्मान दिवस मनाया जाता है। क्लब की उपाध्यक्ष मनीषा मेहता एवं खुशबू कटकानी ने भी नारी के सम्मान, आत्म सम्मान के
विषय में अपने विचार रखे।
सचिव पूजा सोनी व वर्षा मेहता ने आरसीसी क्लब के बारे में जानकारी देते हुए कहा यह महिला शक्ति को आत्मनिर्भर और आत्मा विश्वास दिलाने के लिए सतत प्रयास करने वाली संस्था है। कोषाध्यक्ष प्रिया चाणोदिया, पायल सोनी, समता एस. चाणोदिया, समता एम. चाणोदिया, निधि मेहता, भावना सोलंकी, श्रुति सोलंकी, मुस्कान मुथा, अमीषा सुराणा, प्रीति पटवा, भावना सोलंकी, रिंकन बरबेटा, संजना भंडारी, मोना मुरार, नेहा भंडारी, नेहा लोढ़ा ने भी संबोधित किया।
शशिकला निगम का अभिनंदन करती क्लब की सदस्य।
महिला दिवस पर रोटरी कम्प्युनिटी कॉर्प्स महिला संगठन का कार्यक्रम