पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News Thandla39s Couple Returned From The Us Health Department Called A Report

थांदला के दंपती अमेरिका से लौटे स्वास्थ्य विभाग ने बुलवाई रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना पर अलर्ट- ग्लासगो में रह रहे बेटे के पास गए थे साढ़े चार महीने पहले

3 मार्च को अमेरिका के ग्लासगो से लौटे थांदला के दंपती की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने बुलवाई है।
पुरुष दाहोद में उपचार कराने पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिली तो स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल से संपर्क किया। उसकी रिपोर्ट बुलवाई गई है। अस्पताल के डॉक्टर
को भी यहां बुलाया गया। इस व्यक्ति का नाम स्वास्थ्य विभाग काे मिली विदेश से आने वालों की लिस्ट में नहीं है। अब विभाग रिपोर्ट और बीमारी के स्टेटस से ये पता लगा रहा है कि उसमें कोरोना के लक्षण तो नहीं है।

सीएमएचओ डॉ. बीएस बारिया का कहना है, शुरुआती तौर पर नहीं लग रहा कि कोराेना के लक्षण हैं, लेकिन पूरी जानकारी लेकर इस बारे में वरिष्ठ अफसरों को बताएंगे। इसके पहले जो भी लोग विदेश से यहां आए, उनकी जानकारी हमें मिली थी।

पारा की चर्चा चली तो पता चला : इस बारे में विभाग काे जानकारी तब मिली, जब पारा में ये चर्चा चली कि यहां के एक दाहोद में रहने वाले एक युवक में कोरोना के लक्षण मिले हैं। वो वहां एक अस्पताल में काम करता है। जानकारी निकाली तो पता
चला, युवक उसी अस्पताल में कार्यरत है, जहां थांदला का व्यक्ति उपचार के लिए गया था, वो पारा में किसी आयोजन में आया हुआ था। अब उसी से स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में भर्ती मरीज की जानकारी ले रहे हैं।


खबरें और भी हैं...