उपभोक्ता दिवस का मुख्य आयोजन रायपुरिया में होगा
झाबुआ | विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर रायपुरिया में स्थित खेल मैदान पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से आयोजन होगा। कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने उपायुक्त सहकारिता, उप संचालक कृषि, कार्यपालन यंत्री विद्युत वितरण कंपनी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सचिव कृषि उपज मंडी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नाप-तोल निरीक्षक, आपूर्ति अधिकारी को यहां प्रदर्शनी लगाने के लिए कहा है। यहां लोगों को उपभोक्ता अधिकारों के बारे में बताया जाएगा।