पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranapur News Mp News The Sarpanch Of Raipuria Revolved Around The 40 Feet High Street Hanging For The Prosperity Of The Village The Villagers Pulled Out

रायपुरिया के सरपंच ने गांव की सुख समृद्धि के लिए 40 फीट ऊंचे गल पर लटककर की परिक्रमा, ग्रामीणों ने निकाली गेर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस बार कोरोना वायरस के चलते लोगों ने एहतियात भी बरती

इस बार कोरोना वायरस के चलते लोगों ने रंगों का पूर्व एहतियात के साथ मनाया। ग्रामीणों ने सूखे रंग लगाकर होली खेली। युवक-युवतियों ने भी गुलाल लगाकर होली मनाई।

धुलैंडी पर आदिवासी समाज ने ग्राम की परंपरा का निर्वहन करते हुए दोपहर बाद गल-चूल का आयोजन किया। इसे देखने के लिए आसपास से सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे। परंपरा के अनुसार मन्नतधारियों ने गल पर लटककर अपनी मन्नत पूरी की। साथ ही धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर मन्नतें पूरी करने पहुंचे। आयोजन में युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में तो कई आधुनिक वेशभूषा में नजर आए। ग्राम पंचायत काॅम्प्लेक्स के पीछे हाट बाजार मैदान में मन्नतधारियों ने पहले गल देवता की पूजा अर्चना की। इसके बाद मन्नतधारी ने जमीन से 40 फीट ऊपर रस्सियों के बीच उल्टा लटककर गल देव के चक्कर लगाए। ग्राम में सुख-शांति के लिए रायपुरिया के सरपंच सुखराम मेड़ा ने भी 40 फीट ऊंचाई पर गल घूमकर प्रार्थना की। इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल-मांदल के साथ गेर निकाली। थाना प्रभारी कैलाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा।

धुलेंडी पर भराया चूल मेला, अंगारों पर चलकर लोगों ने उतारी मन्नत, झूले-चकरी का लुत्फ लिया


राणापुर | हाेली चकला पर धुलेंडी के दिन चूल मेला भराया। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धधकते अंगारों पर चलकर कई लोगों ने मन्नत उतारी। अनेक लोगों ने परिवार के सदस्यों की खुशहाली की कामना की। तड़वी कालिया और मोगजी वसुनिया ने बताया सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ठंडी चूल में नारियल, अगरबत्ती, चावल, कुमकुम चढ़ाए गए। उसके बाद शाम 5 बजे से गर्म चूल में नारियल आदि चढ़ाए गए। दिनभर पूजा-पाठ का दौर चला। यहां राणापुर और आसपास के गांव के लोगों ने चूल पर चलकर मन्नतें पूरी की। शाम पांच बजे बाद मन्नत उतारने का दाैर शुरू हुआ। पुजारी हुरा वसुनिया ने चूल की पूजा करवाई। इसके बाद मन्नतधारियों ने अंगाराें के चूल पर चलकर मन्नतें पूरी की। महिला व पुरुष अपने हाथ में नारियल व नन्हे बच्चों को लेकर निकले। इस दृश्य को देखने के लिए लाेगाें का हुजूम उमड़ा। चूल मेले के साथ होली चकला पर एक दिन का मेला लगा। इस मेले में नगर के अलावा आसपास के गांव‌ के लोग पहुंचे। मेला करीब 4 बजे बाद शुरू हो गया था। मेले में झूले और चकरी में युवक-युवतियाें व बच्चाें ने खूब आनंद लिया। मेले में खाने-पीने की व्यंजनाें व अन्य अन्य शीतल पेय आदि दुकानाें लगी। मेला परिसर खचाखच भरा नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी मौजूद था।

गल मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...