पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News The Traders Did Not Pay The Farmers The Farmers Reached The Police Station With A Raw Receipt

व्यापारियों ने किसानों को नहीं किया उपज का भुगतान, कच्ची रसीद लेकर थाने पहुंचे कृषक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम ने 4 व्यापारियों की अनुज्ञा निरस्त करने के दिए निर्देश, एफआईआर की जाएगी

स्थानीय कृषि उपज मंडी रविवार को दिनभर बंद रही। किसानों के विरोध के कारण व्यापारियों ने दुकानें नहीं लगाई। यहां व्यापार करने वाले चार व्यापारियों पर आरोप है कि उन्होंने उपज खरीदने के बाद करीब 100 किसानों को रुपयों का भुगतान नहीं किया। शिकायत जब एसडीएम के पास पहुंची तो उन्होंने इन व्यापारियों की अनुज्ञा निरस्त करने व एफआईआर कराने के निर्देश दिए।

रविवार को व्यापारी और किसानों से आबाद रहने वाली कृषि उपज मंडी सूनी पड़ी रही। एक भी दुकान नहीं लगी। किसान पहंुचे, लेकिन दुकानें बंद देख लौट गए। दरअसल, यहां दुकान लगाने वाले व्यापारी अजीत पुरोहित, संजय पुरोहित, संजय वागमल और अंतिम वागमल पर आरोप है कि उन्होंने किसानों से उनकी उपज (कपास) खरीदी, लेकिन राशि का भुगतान नहीं किया। ऐसे करीब 100 किसान है जिनके रुपए अब तक नहीं मिले। प्रत्येक किसान का करीब एक-एक लाख रुपया बकाया बताया जा रहा है। इस तरह यह राशि करीब एक करोड़ बनती है, जिसे व्यापारी देने में आनाकानी कर रहे हैं। किसानों को लंबे समय बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो उन्होंने विरोध किया। इसके चलते वे रविवार को पुलिस कोतवाली जा पहंुचे। उन्होंने पुलिस को व्यापारियों द्वारा दी गई कच्ची रसीद बताई और कार्रवाई की मांग की। एसडीएम अभयसिंह खराड़ी को भी शिकायत की गई। इस पर एसडीएम ने भी कलेक्टर के निर्देश पर व्यापारियों पर एफआईआर कराने के लिए मंडी सचिव को लिखा। साथ ही इन चार व्यापारियों की अनुज्ञा निरस्त करने के निर्देश दिए।

अनुज्ञा निरस्त की जाएगी

अभयसिंह खराड़ी, एसडीएम, झाबुआ

पैसा नहीं मिलने की शिकायत करने कच्ची रसीदें लेकर थाने पहुंचे किसान।

खबरें और भी हैं...