- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News The Villagers Roamed By Hanging On A 20 Feet High Street
20 फीट ऊंचे गल पर लटककर घूमे ग्रामीण
झाबुआ | शहर से लगे बिलीडोज में ग्रामीणों ने धुलैंडी पर्व पर गल घूमकर मन्नत पूरी की। यहां वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन किया। यहां ग्रामीण करीब 20 फीट ऊंचे गल पर लटक कर घूमे। मन्नतधारी को कमर के बल रस्सी से बांधा गया। फिर मन्नत के अनुसार वह गल देवरा की जय करते हुए हवा में झूलते हुए 5 से 7 परिक्रमा करते रहे। इस आयोजन को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
झाबुअा. इस तरह गल घूमकर मन्नत पूरी करते हुए ग्रामिण।