पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhabua News Mp News The Women Of The Housing Board Colony After Celebrating The Fag Festival In The Mother Jagadambe Temple Complex Decided To Burn The Kando Holi

हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी की महिलाओं ने मां जगदम्बे मंदिर परिसर में फाग उत्सव मनाकर कंडों की होली जलाने का लिया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर की पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में कंडों की होली जलेगी। इसके लिए महिलाओं ने भी संकल्प दोहराया। मां जगदम्बे मंदिर पर कॉलोनी की महिलाओं ने रविवार को फाग उत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने कंडों की होली जलाने का निर्णय लिया।

मंदिर परिसर में महिलाओं ने ढोलक, मंजीरों की संगीत स्वर लहरियों पर माता के भजन गाए। एक दूसर को गुलाल लगाया। माता रानी के दरबार में महिलाओं ने पूजा अर्चना के साथ ही भजन-कीर्तन किए। कन्हैया तेरी बांसुरी की तान से बृज मंडल झूम उठा..., होली का त्योहार है आया झूम के खुशियां साथ में लाया..., आज राधा की खैर नहीं है, रंग डालेगी बृज बिहारी.... जैसे भजनों से वातावरण फाल्गुनी बन गया। इसके बाद काॅलोनी की सभी महिलाओं ने कंडे की होली जलाने का सर्वानुमति से निर्णय लिया। इसी के साथ मंदिर पर कंडों की होली की स्थापना कर दी।

स्वर्णकार महिला मंडल ने सत्यनारायण मंदिर में मनाया फाग उत्सव, भजनों पर किया नृत्य

झाबुआ | फाल्गुन माह में भगवान के साथ होली खेलने और भजनों का सिलसिला जारी है। राधाकृष्ण मार्ग स्थित स्वर्णकार समाज के सत्यनारायण मंदिर में सोनी समाज की महिलाओं ने फाग उत्सव मनाया। समाज की महिलाओं ने भगवान लड्डू गोपाल को पालने में झुलाकर उन्हें रंग गुलाल लगाया। ‘होली पर खेले राधा संग कन्हाई, फागुन को मास आयो, झूमो-नाचो आनंद मनाओ, फागुन की ये बयार चली’ जैसे भजनों पर महिलाओं ने भजन गाए। इस दौरान उन्होंने नृत्य भी किया।

कंडों की होली जलाने का लिया निर्णय : सभी महिलाओं ने एक मत होकर निर्णय लिया कि होली पर्व पर लकड़ी की बजाय कंडों का उपयोग करेगी। पर्यावरण सहेजने की दिशा में इसे अच्छा कदम बताते हुए समाज की कुंता सोनी, चंचला सोनी, कृष्णा सोनी, लक्ष्मी सोनी, रुक्मणी, एकता सोनी, मोना सोनी, शिवकुमारी सोनी, निधि सोनी, नीता सोनी, पमीता सोनी, राजकुमारी सोनी, कृष्णा सोनी, दीपा सोनी, माधुरी सोनी, वर्षा सोनी, संतोष सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने संकल्प लिया।

एक-दूसरे को दी महिला दिवस की शुभकामनाएं

सभी महिलाओं ने महिलाओं ने एक दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर काॅलोनी की उषा पंवार, विनीता शर्मा, उषा शर्मा, अलका शास्त्री, प्रीति नायर, पदमा खंडेलवाल, विष्णु कुंवर चौहान, अल्का दातला, कमला पडियार, रेखा वर्मा, मुक्ता बैरागी, अंजना मुवेल, पुजारी चंद्रकांता भट्‌ट आदि उपस्थित थी।

हाउसिंग बाेर्ड कॉलोनी में कंडों की होली बनाई।

पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मां जगदम्बे मंदिर में भजन-कीर्तन करती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...