पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेटलावद के भगोरिया हाट में निकली तीन गेर, उड़ा रंग-गुलाल, कुर्राटी व मांदल की थाप गूंजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को पेटलावद में भगोरिया हाट लगा। सैकड़ों आदिवासी युवक-युवतियों ने पहुंचकर इसका आनंद लिया। कांग्रेस, जनजाति विकास मंच और जयस ने गेर निकाली। इसमें ढोल-मांदल की थाप पर ग्रामीण थिरकते नजर आए।

पहली गेर कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि चौक से शुरू हुई। जिसमें झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, पेटलावद विधायक वालसिंग मेड़ा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। ग्रामीण इसमें ढोल की थाप पर कुर्राटी मारते हुए चल रहे थे। दूसरी गेर जनजाति विकास मंच द्वारा बामनिया रोड स्थित निजी गार्डन से निकाली गई। इसमें ग्रामीण नाचते गाते देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। तीसरी गेर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) द्वारा निकाली गई। शुरुआत शंकर मंदिर परिसर के पीछे स्थित मैदान से हुई। इसमें सैकड़ों युवा हाथों में तीर-कमान तथा फालिये व अन्य हथियार लेकर चल रहे थे। गेर में आदिवासी युवाओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। युवक-युवती आधुनिक और पारंपरिक दोनों वेशभूषा में भगोरिया हाट में पहुंचे। कुछ स्थानों पर गेर का गुलाल उड़ाकर स्वागत किया गया। तीनों गेर में करीब 250 से ज्यादा ढोल थे। प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सीसी टीवी से भगोरिया हाट पर नजर रखी जा रही थी। जगह-जगह पुलिस जवान तैनात थे।

अंतिम भगोरिया में थिरके ग्रामीण : दशहरा मैदान पर लगा मेला, झूले-चकरी का लिया लुत्फ


रंभापुर | सोमवार को यहां अंचल का आखिरी भगोरिया हाट लगा। होली के एक दिन पहले दशहरा मैदान पर लगे भगोरिया मेले में सैकड़ाें ग्रामीण पहुंचे व झूले-चकरी का लुत्फ उठाया। हाट बाजार में युवक-युवतियों का समूह ड्रेसकोड में पहुंचा। चांदी के आभूषण धारण कर कई महिलाएं नजर आई। मन्नतधारी भी यहां पर पहुंचे। रंभापुर बस स्टैंड से लेकर दशहरा मैदान व मुख्य बाजार में ग्रामीणों की भीड़ रही। भगोरिया हाट में विधायक वीरसिंह भूरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा पदाधिकारी भी आए। भगोरिया में सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीओपी एमएस गवली, थाना प्रभारी कौशल्य चौहान, चौकी प्रभारी हरीसिंह चुंडावत ने संभाल रखी थी। मेला प्रांगण में कई ग्रामीण कोरोना वायरस के डर से मास्क पहने दिखाई दिए।

पेटलावद. भगाेरिया हाट में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। वहीं कांग्रेस, जनजाति विकास मंच और जयस ने गेर निकाली।

मन्नतधारी भी पहुंचे भगोरिया में

भगोरिया में आदिवासी समाज की परंपरा अनुसार गल देवता तथा चूल माता की मन्नत रखने वाले कई मन्नतधारी ग्रामीण शरीर पर हल्दी लगाकर व सिर पर लाल फेटा बांधकर भगाेरिया हाट में पहुंचे। मन्नतधारी नाथु व मोहन ने बताया वे परिवार के सदस्यों को रोग मुक्त रखने तथा आगामी दिनों में अच्छी बरसात के लिए गल देवता की मन्नत ली है। धुलैंडी के दिन सूर्यास्त के पूर्व वे गल देवता की लटक कर परिक्रमा के बाद मन्नत पूरी करेंगे।
खबरें और भी हैं...