आज कंडों से हवनात्मक होलिका दहन करेंगे
थांदला | सोमवार शाम शुभ मूहूर्त में शहर सहित अंचल के विभिन्न ग्राम व मझलो टोलो में होलिका दहन किया जाएगा। स्थानीय नरसिंह-ऋषभदेव मंदिर प्रांगण में दीपमालिका चौराहा पर परंपरागत हवनात्मक कंडो की होलिका दहन किया जाएगा। दहन हवनात्मक वैदिक मंत्रोच्चार से होगा।
नरसिंह भक्त मंडल के सचिन सोनी ने बताया होलिका दहन गाय के गोबर से निर्मित कंडों से किया जाएगा। हवनात्मक होलिका दहन के लिए 21 किलो हवन सामग्री उपलब्ध रहेगी। जिसमें श्रद्धालु अपनी आहुतियां डालेंगे। इसके अलावा नगर की सबसे प्राचीन हाेलिका होली चौक ब्राह्मण मोहल्ला, सरकारी होली वागडिया फलिया में जलेगी। आजाद मार्ग, पीपली चौराहा, सरदार पटेल मार्ग, लक्ष्मीबाई मार्ग, गांधी चौक, कुम्हारवाड़ा, जवाहर मार्ग, पट्टाभिराम मंदिर, सांवरिया सेठ मंदिर, अम्बिका माता मंिर, शंकर मंदिर, इंद्रपुरी काॅलोनी, संजय काॅलोनी, रितुराज काॅलोनी, सुतरेटी रोड त्रिवेणी चौराहा सहित करीब पचास स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।