पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार को ग्राम पंचायत रातीमाली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि कालीबहन थी। कार्यक्रम में 3 गांव की महिला और पुरुषों ने सहभागिता की। शुरुआत में एकता परिषद की जिला समन्वयक दुर्गा पंवार का स्वागत किया।

इस दौरान कालीबहन ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में बात की। शुरुआत में दुर्गा पंवार ने महिलाओं के हक के बारे में बताया। उन्होंने कहा सिर्फ हमारे कहने से कुछ नहीं होगा। अपने घर व परिवार को हिंसा मुक्त बनाना होगा। एकल महिला चाहे वह विधवा हो या अकेली रहती हो, उसका सम्मान हो, उसे भी उतना ही जीने का अधिकार है जितना वैवाहिक महिला को है। दुर्गा ने कहा भेदभाव को अपने घर परिवार व गांव से निकालकर होलिका दहन में जला दें। महिला एवं पुरुष में कोई अंतर नहीं हो। कार्यक्रम में परिषद के शंकर भाई, कहर कालू, बदर भाई, वीरेंद्र भाभोर, मुलीबाई सहित महिलाएं मौजूद थी।

कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
खबरें और भी हैं...