- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News Tomorrow The Chul Mela Will Be Held In Karwad The Votive Holder Will Pass Through The Burning Embers
करवड़ में कल भरेगा चूल मेला, दहकते अंगारों से गुजरेंगे मन्नतधारी
करवड़ | धुलैंडी के दिन दोपहर बाद करवड़ में चूल मेला भरेगा। मन्नतधारी दहकते अंगारों के ऊपर से गुजरेंगे। मुख्य बाजार स्थित अंबे माताजी मंदिर और शंकर मंदिर के बीच मंगलवार शाम लगभग 22 फीट लंबी चूल जलाई जाएगी। चूल मेला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। बामनिया, खवासा, झकनावदा, सारंगी, मठमठ घुघरी, रानीसिंग आदि गांवों से लोग यहां पहुंचेंगे। संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करेगा। एसपी विनीत जैन के निर्देशानुसार गांव में मुख्य जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं चूल मेला देखने आने वालों के लिए एक एलईडी स्क्रीन भी चांदनी चौक में लगाई जाएगी। ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे।