दहेज के लिए प्रताड़ित किया, केस दर्ज
धार | दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लाेगाें प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। राजगढ़ पुलिस के अनुसार फरियादिया की शादी वर्ष 2018 में भीलवाड़ा के अभिषेक सोनी से सामाजिक रीति रिवाज हुई थी। शादी के समय पीड़िता के पिता ने टीके में नगद 4,21,000 रुपए और सोने-चांदी के जेवर व कपड़े दिए थे। शादी होने के बाद जब फरियादिया ससुराल भीलवाड़ा गई तो शादी के पहले दिन से ही पति अभिषेक, सास पुष्पादेवी व ससुर राजेंद्रप्रसाद सोनी तीनों उसे पिता से और दहेज लाने के लिए परेशान व प्रताड़ित करने लगे। पुलिस ने अभिषेक पिता राजेन्द्र प्रसाद सोनी भीलवाड़ा, राजेन्द्र प्रसाद पिता मोहनलाल सोनी, पुष्पादेवी पति राजेन्द्र प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया है।