- Hindi News
- National
- Jhabua News Mp News Tribal Children Set Up To Prepare For Professional Exam
आदिवासी बच्चों को प्रोफेशनल एग्जाम की तैयारी के लिए बन रहा सेट अप
झाबुआ | जिले के आदिवासी बच्चों को प्रोफेशनल परीक्षा की तैयारी कराने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय मैदान के पास बने जनजातीय विकास विभाग के प्रशिक्षण केंद्र पर नया सेट अप तैयार किया जा रहा है। इसके लिए विधायक कांतिलाल भूरिया ने 10 लाख रुपए भी दिए हैं। नीचे बने हॉल के अलावा पहली मंजिल पर नए हॉल बनवाए जा रहे हैं। यहां लाइब्रेरी से लेकर कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी रहेगा। चुनिंदा शिक्षकों को यहां भेजा जाएगा और पीएससी से आए अफसर भी क्लास लेंगे। साथ ही बड़े कोचिंग संस्थानों से फैकल्टी बुलाने की कोशिश भी की जा रही है। इसके लिए गैल और भारत-ओमान रिफाइनरी से सीएसआर (कॉर्पोरेट सोश्यल रिस्पांसबिलिटी) में मदद लेने की बात चल रही है। कलेक्टर ने जनजातीय विकास विभाग से इसके लिए व्यवस्थाएं जुटाने के लिए कहा है। सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य ने बताया, जनसहयोग से काम हो रहा है। कई बच्चे बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाते। यहां भी कोचिंग का खर्च उठाने की क्षमता नहीं होती। जबकि उनमें कैपेसिटी है कि वो प्रोफेशनल एक्जाम पास कर सकें। इसलिए ये नया सेटअप किया जा रहा है।