सीएम योजना से आदिवासी परिवारों को राशन मिलेगा
झाबुआ | आदिवासी परिवारों को मुख्यमंत्री मदद योजना में मदद दी जाएगी। परिवार में संतान का जन्म होने पर उस परिवार को 50 किलो अनाज गेहूं, चावल उचित मूल्य की दुकान से मुफ्त मिलता है। इसके लिए जन्म का पंजीयन कराने पर पंचायत सचिव से जो मदद रसीद मिलती है, उसे राशन दुकान में दिखाना होगा। योजना दो बच्चों के जन्म तक ही मिल सकती है। आदिवासी परिवार में मृत्यु होने पर सामूहिक भोज के लिए 100 किलो अनाज गेहूं या चावल मृत्यु का पंजीयन कराने पर पंचायत सचिव से मिली मदद रसीद के आधार पर राशन दुकान से मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों के लिए पंचायत के माध्यम से 25 हजार रुपए के बर्तन गांव के मुखिया दिए जा रहे हैं।