- Hindi News
- National
- Meghnagar News Mp News Tribal Teacher Welfare Association Welcomes Byo At Holi Milan
ट्राइबल टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के होली मिलन में बीईओ का अभिनंदन किया
राणापुर | विकासखंड शिक्षा कार्यालय में ट्राइबल टीचर वेलफेयर एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें नवीन शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों को सातवें वेतन का समय पर लाभ देने व संवर्ग के समस्त लंबित भुगतान होने पर खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी राकेश सोनी, लेखापाल विनोद कुमार जायसवाल एवं रमेशचंद्र सोलंकी का अभिनंदन किया। संगठन की ओर से जिला सचिव खीमा भूरिया, उपाध्यक्ष अमरसिंह कटारा, अनिल नागर, संजय शुक्ला, दूलेसिंह भाबोर, यतींद्र डोशी, प्रदीप परमार, विनीता बारिया, हर्षा डाबी एवं अन्य साथी उपस्थित थे। संचालन प्रांतीय महासचिव मनीष पंवार ने किया। आभार ब्लॉक अध्यक्ष जितेश कुमार राठौड़ ने माना।