10वीं के बाद क्या विषय चुन सकते हैं बताया
एमराल्ड जूनियर कॉलेज में बच्चों के बुद्धि विकास और पढ़ाई के साथ लक्ष्य निर्धारण के लिए चुनी जाने वाले स्थान की जिज्ञासाओं के बारे में जानने के लिए कॅरियर गाइडेंस सेमिनार किया गया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर सचिन भटनागर थे। उनहोंने करियर से संबंधित जानकारियां बच्चों और उनके पेरेंट्स को दी।
भटनागर ने पालकों और बच्चों को उनके मन में चल रहे प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने बताया बच्चों को किस तरह मोटिवेट किया जाए, जिससे परीक्षा में स्ट्रेस कम कर सकें। कक्षा दसवीं के बाद विषय का चयन करने के बारे में भी जानकारी दी। समाजसेवी प्रक्षाली देसाई ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए। हरिशंकर पंवार ने बच्चों व पालकों से मन को शांत रख सही लक्ष्य को प्राप्त करने का सरल शब्दों में मार्गदर्शन किया। रूपा शर्मा ने कहा बच्चों के मानसिक विकास में अपने घर, स्कूल के साथ अच्छे सहपाठियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इसलिए हमेशा अपने से अधिक बुद्धिमान को अपना दोस्त बनाए।
थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने श्रीमद् भागवत गीता के श्लोकों के माध्यम से पालकों को बच्चों में साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाने की बात कही। साथ ही बच्चों के पहले गुरु को माता-पिता ही बताया। उन्होंने कहा बच्चों को आगे लाने और उन्हें खुलकर बात करने के लिए प्रेरित घर पर ही करना होगा। अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर डायरेक्टर मनोज जानी, अमित शुक्ला, दीपेश शुक्ला, नेहा जानी ने किया। स्वागत भाषण संस्था प्राचार्य सौम्या भावसार ने दिया। संचालन उज्वलदास ने किया।
एमराल्ड जूनियर कॉलेज में हुए सेमिनार में माैजूद बच्चाें के पालक।