महिलाओं-बच्चों से उठवा रहे शराब की पेटियां
कालीदेवी | यहां की अंग्रेजी शराब दुकान पर महिलाओं व बच्चों से शराब उठाने का कार्य करवाया जा रहा है। बात दो दिन पहले की है। जब यहां के फोटो लेने की कोशिश की गई तो शराब दुकान के कर्मचारियों ने कुछ समय के लिए काम रोक दिया। पहले भी यहां महिलाओं और बच्चों से पेटियां उठवाने के फोटो सामने आ चुके हैं। दुकान पर जब भी स्टाक आता है, खाली कराने का काम इनसे ही कराया जाता है। शनिवार को ट्राॅला नंबर जीजे-34-टी-4795 शराब की पेटियां लेकर आया था। हो सकता है, मजदूर नहीं मिल रहे हों, लेकिन इस तरह नियमों को दरकिनार कर बच्चों से काम कराना सही नहीं है।