पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं ने गुलाल और सूखे रंगों से खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर सेवा समिति हनुमान टेकरी ने शुक्रवार को फाग उत्सव मनाया। यहां पं. विजयशंकर मेहता के व्याख्यान कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। व्याख्यान 25 मार्च को गुड़ी पड़वा पर होगा।

होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में मेघनगर की मातृशक्तियों द्वारा संचालित भजन मंडली ने दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक भजन संकीर्तन किया। गुलाल से फाग उत्सव मनाया। इसमें शहर की महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद थी। समिति की सुनीता लाली सोनी, माया बैरागी, सीमा चौहान, रंजना चंद्रावत, आरती चौहान, संगीता भाटी, शीतल चौहान, पुष्पा नीमा, लेखा बैरागी, कीर्ति देवल, मीना रावत, गुंजन नायक, नीता शाह, चंचला सोनी, कैलाश पडियार, रुक्मिणी वर्मा, मंगला राठौड़, चारुलता ने आयोजन में हिस्सा लिया।

गुड़ी पड़वा पर होगा आयोजन

25 मार्च को पंडित विजयशंकर मेहता द्वारा ‘‘कुछ पल राम के नाम’’ विषय पर व्याख्यान होगा। आमंत्रण पत्र का अतिथियों द्वारा विमोचन किया। आयोजन में अरुण भावसार, प्रेमअदीबसिंह पंवार, पवेंद्र चौहान, अशोक शर्मा, प्रदीप सोनी, मुकेश नीमा, पल्लूसिंह चैहान, महेंद्रसिंह गेहलोत, प्रकाश धाकड़, प्रेम पडिहार आदि की भूमिका रही। संचालन दिनेश चौहान ने किया।

आरती के साथ आयोजन की शुरुआत : अतिथि के रूप में उद्योगपति व समाजसेवी मनोज भाटी, सकल व्यापारी संघ के अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, पाटीदार समाज के अध्यक्ष नाथूलाल पाटीदार, बापूसिंह कटारा, राणापुर के डाॅ. एमके पोत्दार, मेघनगर के डाॅ. लक्ष्मीकांत सोनी थे। कार्यक्रम का शुभांरभ श्री हनुमानजी बाबा की आरती के साथ हुआ। इसका लाभ मनोज व संगीता भाटी ने लिया। स्वागत गीत कीर्ति देवल एवं होली गीत मुकेश कोठारी व खुराना सर ने गाया। समिति प्रतिवेदन एवं 8 अप्रेल को हाेने वाले हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भूमिका गजेंद्रसिंह चंद्रावत ने रखी।


समारोह में पंडित मेहता के व्याख्यान की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया।
खबरें और भी हैं...