- Hindi News
- National
- Bamniya News Mp News Women Took Out A Rally And Demonstrated Women39s Power
महिलाओं ने रैली निकालकर नारी शक्ति का प्रदर्शन किया
पेटलावद | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा रैली निकालकर नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस रैली को ‘वाव वुमन ऑन व्हील’ नाम दिया गया था।
रैली की शुरुआत दोपहर 1.30 बजे तेरापंथ भवन डालिम कुंज से शुरू हुई। महिला मंडल अध्यक्ष मनीषा पटवा ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की। महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर भी निकली। जबकि कई महिलाएं नारी सशक्तिकरण के पोस्टर हाथों में लेकर चल रही थी। रैली का समापन प्रेमसागर गार्डन पर हुआ। जहां महिलाओं का किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसडीओपी बबीता बामनिया थी। अध्यक्षता सभा अध्यक्ष झमकलाल भंडारी ने की। एसडीओपी बामनिया ने महिलाओं को उनके अधिकारों एवं प्रशासन के द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। स्वागत भाषण मनीषा पटवा ने दिया। कार्यक्रम में साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी के संदेश का वाचन मीना मेहता ने किया। महिला मंडल मुख्य संरक्षक निर्मला पटवा, तुलसी बल विकास समिति अध्यक्ष पारस गादिया, मोना पटवा, पुष्पा पालरेचा आदि ने अपने विचारों एवं मुदित पटवा ने गीत के माध्यम से प्रस्तुति दी। संचालन सोनू भंडारी व प्रीति पटवा ने किया। आभार महिला मंडल मंत्री हेमलता जैन ने माना।
इन्हें किया सम्मानित : तेरापंथी समाज में विशेष योगदान प्रेरणा सम्मान से चंद्रकांता पीपाड़ा को सम्मानित किया। संगीता पटवा का समाज के साथ- साथ समाज की संस्था तुलसी विद्या मंदिर में 25 वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देने के लिए सम्मानित किया गया। ज्ञानशाला की ज्ञानार्थी कृति भंडारी का स्वागत प्रोत्साहन पुरस्कार से किया गया।