महिलाअाें के ग्रुप ने मनाया फागाेत्सव
देवास | शहर की ताराणी कॉलोनी स्थित एक गार्डन में नागर चित्तौड़ा समाज के प्रेरणा सोशल ग्रुप ने फागाेत्स्व मनाया गया। ग्रुप की अध्यक्ष माधुरी गुप्ता ने सदस्यों को रंग लगाकर स्वागत किया। इसके बाद सदस्यों ने फागाेत्सव पर भजन प्रस्तुत किए। साथ ही विभिन्न प्रकार के रंग और फूलों की वर्षा करते हुए एक-दूसरे को बधाई संदेश दिया। सूख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त शहर बनाने में मदद के लिए सदस्यों को मोना मनीष गुप्ता ने संकल्प दिलाया।