पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • 15 year old Boy Was Dancing To The Song Of Holi, The Mother Hanged In The House When She Slapped

होली के गानों पर नाच रहा था 15 साल का युवक, गुुस्से में मां ने मारा चांटा तो लगा ली फांसी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक फोटो।
  • सोनू की मम्मी उसे नाचने से मना कर रही थी, नहीं माना ताे चांटा मार दिया
  • दोपहर करीब तीन बजे सोनू को घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला

खंडवा. होली के दिन कोतवाली क्षेत्र के संत रैदास वार्ड में 15 साल के बालक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक होली के गानों पर नाच रहा था। जब उसकी मां ने नाचने से मना किया तो वह नहीं माना। इससे नाराज होकर मां ने युवक को चांटा मार दिया। इसके बाद युवक ने घर के अंदर बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

होली के दिन नाचने के दौरान मां ने मारा चांटा
 मंगलवार दोपहर होली के दिन मोहल्ले के बच्चों के साथ सोनू तोमर (15) होली के गानों पर नाच रहा था। सोनू की मम्मी उसे नाचने से मना कर रही थी। फिर भी वह नहीं माना ताे उसे चांटा मार दिया। इससे वह काफी नाराज हो गया। अचानक घर के अंदर गया और फिर बाहर नहीं आया। दोपहर करीब तीन बजे सोनू को घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला।


इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक बालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। जांच अधिकारी एएसआई एसके नरगावे ने बताया कि मामले में परिजन के बयान दर्ज नहीं हुए है। आत्महत्या के पीछे परिजन द्वारा बालक को नाचने से मना करने की बात भी सामने आ रही है।