पाटी | सुबह 7 बजे से तेज बारिश हुई। गोई नदी व सिरसपानी नाले उफान पर रहे। वहीं बोकराटा में टॉपर फाटे की बड़ी पुलिया पर भी करीब 5 घंटे तक पानी रहा। इससे पाटी-बोकराटा रोड पर 5 घंटे तक आवागमन बंद रहा। शाम 6 बजे के बाद आवागमन चालू हो पाया। ग्राम चेरवी के हाट बाजार के लिए व्यापारी सिरसपानी नाले में उफान के कारण नहीं पहुंच पाए। इधर बीड़ी नदी पुल पर पानी होने सेे दोनों ओर बसें रूखी रही। दिनभर आवागमन प्रभावित रहा।
फूफा ने सिर पर पत्थर मारकर की थी भतीजे की हत्या; गिरफ्तार
23 जून को पिपल्या डेब में पुलिया के नीचे मिला था शव
अंजड़ | ग्राम पिपल्याडेब में 23 जून की सुबह पुलिया के नीचे दिनेश पिता मायटा मानकर (45) निवासी पिपल्याडेब का पत्थर से सिर कुचला हुआ शव मिला था। मामले में पुलिस ने आरोपी नकल्या पिता झंझाड को गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक का फूफा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कुछ दिन पहले शराब के नशे में दोनों में झगड़ा हुआ था और गाली-गलौज हुई थी। इसी की रंजिश के चलते रात में पत्थर से सिर कुचलकर दिनेश की हत्या की थी और शव पुलिया के नीचे फेंक दिया था। 22 जून की रात 10 बजे दिनेश पिता मायटा मानकर (45) निवासी पिपल्याडेब की अज्ञात हमलावर ने सिर पर एक भारी पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। शव को छोटी पुलिया के नीचे फेंक दिया था। पुलिया के नीचे शव मिलने पर पुलिस, एसएफएल टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए व घटना के दो दिन बाद एसपी ने भी घटना स्थल का दौरा किया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। एसपी के निर्देशन में टीआई गिरीश कुमार कवरेती के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था।
आरोपी नकल्या
7 को होगी पर्यटन क्विज प्रतियोगिता
बड़वानी | मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम प्रदेश के पर्यटन स्थलांे के प्रति जागरुकता लाने व ऐतिहासिक धरोहर से विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए 7 अगस्त को शहर के उत्कृष्ट स्कूल में पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया प्रतियोगिता में भाग लेने जिले के 122 शासकीय, अशासकीय स्कूलों ने पंजीयन कराया है।