पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Paramjeet Singh Narang Resigned As Congress State General Secretary And Said Where Scindia Will Speak, We Will Go There

परमजीतसिंह नारंग ने कांग्रेस प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा देकर कहा जिधर सिंधिया बोलेंगे हम उधर जाएंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परमजीतसिंह नारंग - Dainik Bhaskar
परमजीतसिंह नारंग
  • कांग्रेस विधायक बाेले, सीएम कमलनाथ कर रहे मैनेज प्रदेश में कांग्रेस की ही रहेगी सरकार, भाजपा विधायकों ने बंद किए फोन
  • कांग्रेस नेता सदस्यता के लिए कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष से संपर्क, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार पटेल ने किया मोबाइल बंद

खंडवा. ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल हाेने का असर खंडवा की राजनीति पर भी पड़ा। सिंधिया समर्थक वरिष्ठ नेता कांग्रेस नेता परमजीतसिंह नारंग ने पार्टी के प्रदेश महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पत्रकाराें से चर्चा करते हुए उन्हाेंने भाजपा में शामिल होने सवाल पर कहा कि सिंधिया जिधर कहेंगे उधर हम जाएंगे। कांग्रेस में महाराज के साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ। इधर, प्रदेश के बनते-बिगड़ते राजनीतिक समीकरण के बीच जिले के चाराें विधायक बाहर चले गए हैं। जयपुर के रिसॉट में ठहरे मांधाता के कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने फाेन पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार रहेगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ पूरे मामले को मैनेज कर रहे हैं। हम लोग जयपुर आए हुए हैं। मैं कांग्रेस के साथ था और हर वक्त रहूंगा। वहीं हरसूद से भाजपा के विधायक विजय शाह, खंडवा से देवेंद्र वर्मा, पंधाना से राम दांगोरे ने मोबाइल फाेन बंद कर दिए हैं। ये तीनाें ही विधायक हरियाणा गुडगांव के एक रिसॉट में ठहरे हुए हैं।

ढाई हजार हैं सिंधिया के समर्थक, अभी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता नहीं छाेड़ी
बुधवार दोपहर सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के कुछ देर बाद नारंग ने कहा कि पार्टी बदले को लेकर बैठक के बाद निर्णय लेंगे। अभी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता नहीं छोड़ी है। जिले में सिंधिया के समर्थक दो से ढाई हजार है। हम सभी महाराज के आदेश अनुसार काम करेंगे। गौरतलब है मंगलवार को सिंधिया द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ प्रदेश के साथ ही जिले की राजनीति में बदलाव की चर्चा तेज हो गई। बुधवार को कांग्रेस सहित भाजपा के नेता भी प्रदेश स्तर पर चल ही राजनीति पर नजर बनाए हुए थे।
 

इधर, भाजपा कार्यालय में जश्न, एक-दूसरे को बधाई दी
इंदिरा चाैक स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार काे सामान्य दिनों की बजाय ज्यादा रौनक रही। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की संभावनाओं लेकर उत्साहित नेता व कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई देते रहे। यहां पार्टी के एक नेता के जन्मदिन के बहाने सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे तक ढोल बजाकर कार्यकर्ता जश्न मनाते रहे। भाजपा कार्यालय में प्रदेश की राजनीति पर जिलाध्यक्ष पटेल के साथ अरुणसिंह मुन्ना, बालकृष्ण करोड़ी, गोपाल सोनी, श्रृंगी मिश्रा, श्यामसिंह मौर्य, रितेश कपूर, रोहित मिश्रा, पलाश पाबरा, महेश चौधरी सहित अन्य नेतागण माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...