पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला ने जहर खाकर जान दी, पति- बोला पता नहीं, छह साल पहले हुई थी शादी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर - Dainik Bhaskar
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • पुलिस ने मामले में शंका जताते हुए जांच सनावद पुलिस को सौंपने की बात कही

इंदौर.छह साल पहले ब्याही एक महिला ने घर में जहर खाकर जान दे दी। पति का कहना है कि उसे कारण पता नहीं। वहीं, पुलिस के अनुसार ऐसा नहीं हो सकता कि पति को जानकारी ना हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय शीतल पति अर्जुन सिंह निवासी सनावद ने अपने घर में जहर खा लिया था। उसे सनावद से रैफर कर इंदौर भेजा गया था। यहां भी उसके स्वास्थ्य में कोई खास असर नहीं हुआ और शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसका एमवायएच में पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। पति अर्जुन एक क्लिनिक चलाता है। उसने बताया कि घटना के वक्त वह दुकान पर गया था और फिर खंडवा चला गया था। उसे नहीं पता कि पत्नी ने ऐसा क्यों किया है? उसके दो बच्चे हैं। पुलिस ने मामले में शंका जताते हुए जांच सनावद पुलिस को सौंपने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...