पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
खंडवा.पिपलाैद थाना क्षेत्र के बिहार गांव में प्रेमिका से मिलने आए हरदा जिले के करताना टिमरनी युवक सोनू उर्फ भवानी सिंह की माैत सिर में अंदरूनी चाेंट लगने के बाद ब्रेन हेमरेज से हुई थी। युवक काे रस्सी से बंधकर लात-घूंसों व सिर का जमीन पर पटककर मारपीट करने वाले आरोपियों अर्जुनसिंह, छोटू सिंह व बाल कृष्णा से थाना पिपलौद में मृतक साेनू की बहन छाया सिंह से आमना-सामना हो गया।
इस दाैरान आरोपी अर्जुनसिंह से छाया ने कहा कि आपकी बहन जब भागी थी, तब आपने मुझे फोन किया था, आज जब मेरा भाई भागकर तुम्हारे यहां आया तो मुझे बताया तक नहीं, और उसे इतना मारा कि वह मर ही गया। भगवान आपको माफ नहीं करेगा। एक बार तो मुझे बताया हाेता। मैं तो अपने भाई को ही हमेशा समझाती थी। आरोपियाें को देख बहन आक्रोशित हो गई। इस दौरान आरोपी अर्जुन हाथ जोड़ने लगा। उसे अपने किए पर पछतावा भी हुआ।
मृतक की बहन छाया सिंह ने बताया कि भाई के हत्यारों को सजा दिलवाकर रहूंगी। उसे बहुत बेरहमी से मारा गया है। शाम चार से साढ़े चार बजे के बीच मेरे भाई को डायल 100 थाने ले आई थी उसके बाद पुलिस ने उसे थाने में ही रखा। अगर उसका तत्काल इलाज शुरू हो जाता तो वह मरता नहीं। उसे रात 8.10 बजे भर्ती कराया। इलाज मिलने में काफी देरी हो गई।
ब्रेन हेमरेज से हुई सोनू की मौत
आरोपियों ने लात-घूंसों के अलावा लट्ठ से भी मारपीट की। इस दौरान उसके सिर को जमीन पर पटककर मारपीट की गई। इससे उसके सिर के पिछले हिस्से में खून का थक्का जम गया। नसे फटने के कारण ब्रेन हेमरेज हो गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। सिर में चाेंट लगने से सोनू मरणासन्न स्थिति में आ गया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.