- Hindi News
- National
- Khargon News Mp News 10 Women Honored In Vegetable Market Given Message Not To Give Polythene
सब्जी मंडी में 10 महिलाओं का सम्मान, पॉलीथिन न देने का दिया संदेश
विश्व महिला दिवस पर रविवार को जिले में महिलाओं को सम्मान हुआ। खुशहाली सेवा संस्थान ने नगर पालिका की टीम के साथ मिलकर सब्जी मंडी में 10 महिलाओं का माला पहनाकर श्रीफल से सम्मान किया। कालिका मंदिर खरगोन में निवासरत राखी अत्रे का सम्मान किया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन अविवाहित रहकर घर- परिवार की देखभाल की है।
संस्था अध्यक्ष डॉ. श्वेता चौधरी ने बताया सब्जी मंडी क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान करने का मकसद था कि ये महिलाएं मेहनत करके अपनी आजीविका चलाती है, परिवार के लिए मदद करती है। इस मौके पर उपाध्यक्ष रमाकांति पटेल, आशीर्वाद जैन, विजय जैन, उमा शर्मा, हरीश गोहर, अलका सोहनी, संदीप रावल, हिमानी वर्मा, मितांशी बार्चे, अंशुल भालसे, हेमलता परसाई आिद मौजूद थे।
करणी सेना : बच्चों ने माताआंे को दिए गुलाब के फूल
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने महिला दिवस पर स्वच्छ भारत रखने की शपथ ली। प्रदेश उपाध्यक्ष ममता जीतेंद्र सिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष ममता राठौर ने करणी सेना की महिलाआंे का सम्मान किया। कहा- सभी महिलाएं आत्मनिर्भर बने। इस मौके पर बच्चों ने अपनी माताओं को गुलाब फूल देकर सम्मान किया। इस मौके पर उत्सव भी मनाया। संभाग महामंत्री ज्योत्सना सोलंकी व नगर अध्यक्ष रानी चौहान ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियों पर महिलाओं को पुरस्कार दिए। महिलाओं को सूखे रंगों से होली खेल कर पानी की बचत व कंडों के होली जलाकर वन कटने से बचाएं का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान आरती मंडलोई, किरण चौहान, माया चौहान, किरण तोमर, माया सोनगरा, पुष्पांजलि राजनंदनी, तृप्ति राठौर, सुधा राठौर, बबीता सोलंकी, कैलाश मंडलोई, उमा चौहान, संगीता चौहान, सीमा मंडलोई आिद मौजूद थीं।
सब्जी मंडी में महिलाओं का सम्मान किया।