212 विद्यार्थियों ने दी उर्दू की परीक्षा 1 अनुपस्थित
सोमवार को कक्षा 10वीं में उर्दू का प्रश्न पत्र हुआ। नियमित में पंजीकृत 213 परीक्षार्थियों में से 212 ने परीक्षा दी, एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। प्राइवेट के सभी 8 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि कक्षा 12वीं में सूचना प्रौद्योगिकी के परचे में नियमित के 629 में से 628 व प्राइवेट के 109 में से 102 ने परीक्षा दी।
90 रु. बढ़ी अनुसूचित-जाति छात्रावासी बच्चों की शिष्यवृत्ति
खरगोन | अनुसूचित जाति के छात्रावासों व आश्रमों में रहने वाले विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति में वृद्धि की है। वर्ष 2019-20 में छात्रों के लिए 1230 रुपए व छात्राओं के लिए 1270 रुपए प्रतिमाह शिष्यवृत्ति दंेगे। वर्ष 2018 में छात्रों को 1140 व छात्राओं को 1180 रुपए शिष्यवृत्ति प्रदान की जा रही थी। शिष्यवृत्ति की नई दर 1 जुलाई 2019 से प्रभावशील होगी।
आॅनलाइन आवेदन से कर सकते हैं अंकसूची में सुधार
खरगोन | माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की बोर्ड परीक्षा की अंकसूची में सुधार के लिए आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमंे अंकसूची में नाम, जन्म तिथि, परीक्षा का माध्यम या अन्य कोई सुधार कर सकते हैं। विद्यार्थी को आवश्यक अभिलेख समन्वय संस्था में जमा करने होंगे।