पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • KASRAWAD News Mp News 28 Contractual Health Workers Did Not Get Salary For February

28 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं मिला फरवरी का वेतन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीएमआे नहीं होने से परेशानी, आदेश के बाद भी डॉ. पाटीदार ने नहीं संभाला प्रभार, बोले- बीएमओ लौट आए हैं

पिछले एक पखवाड़े से ब्लॉक मेडिकल आॅफिसर के पद को लेकर उलझन बनी हुई है। यहां पदस्थ बीएमओ डॉ. चंद्रेश दीक्षित ने स्वास्थ्य खराब होने से कार्यभार संभालने में परेशानी बताई। इसको लेकर जिला मुख्यालय पर पत्र भी भेजा। इसके बाद शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश पाटीदार को पदभार संभालने के आदेश हुए। लेकिन वे एकमात्र शिशु रोग विशेषज्ञ होने व बीएमओ का पद संभालने से बच्चों के इलाज में समय नहीं दे पाने की बात कह रहे हैं। बीएमओ डॉ. दीक्षित के अवकाश पर चले जाने से नियमित व संविदा कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन अटक गया। नियमित कर्मचारियों का वेतन तो जैसे-तैसे निकल गया, लेकिन 28 संविदा कर्मचारी वेतन का इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को बीएमओ डॉ. दीक्षित के लौटने से संविदा कर्मचारियों को भी जल्द वेतन मिलने की उम्मीद बंधी है। डॉ. पाटीदार ने कहा सब बढ़िया चल रहा है। बीएमओ डॉ. दीक्षित लौट आए हैं। उनके हस्ताक्षर से सब काम हो रहे हैं। लेखापाल प्रवीण पचानवे ने बताया 28 कर्मचारियों का वेतन रुका है। बीएमओ के आने पर यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द उनके खातों में वेतन पहुंच जाएगा।

14 महिलाओं के
नसबंदी ऑपरेशन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को नसबंदी शिविर का आयोजन हुआ। 15 महिलाओं ने पंजीयन करवाया। जांच के बाद इंदौर के डॉ. डीसी महाड़िक ने 14 महिलाओं के ऑपरेशन किए।
खबरें और भी हैं...