पर्यटन स्थलों का कलेक्टर ने जारी किया 5.3 मिनट का वीडियो
पर्यटकों से धरोहरों को करीब से देखने का आग्रह किया
खरगोन | कलेक्टर गोपालचंद्र डाड ने जिले के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए एक वीडियो जारी किया है। 5 मिनट 3 सेकंड के इस वीडियो में जिले के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया है। वीडियो में कलेक्टर ने जिले में पर्यटकों को आमंत्रित करते हुए आव्हान किया कि वे पर्यटन स्थलों को करीब से देखें और जानें। यह नर्मदा किनारे बसे खरगोन को अलग पहचान दिलाते हैं। वीडियो में नवग्रह मंदिर, मां अहिल्यादेवी का किला, अजेय योद्धा बाजीराव पेशवा का समाधिस्थल, ऊन के जैन व महालक्ष्मी माता मंदिर, चोली स्थित प्राचीन गौरी सोमनाथ मंदिर, सहस्त्रधारा, दत्त मंदिर, सिरवेल स्थित महादेव मंदिर, नन्हेश्वर धाम, जाम गेट हैं।