पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khargon News Mp News 57 Registries In 1 Day It Is 1 More Than 3 Districts Of Nimar From April The Rate Will Increase By 30

1 दिन में 57 रजिस्ट्री, यह निमाड़ के 3 जिलों से 1 ज्यादा, अप्रैल से 30%बढ़ जाएंगी दर इसलिए आ रहे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला सह. बैंक की बैठक : उपायुक्त ने कहा, अनुपस्थित सेंधवा का शाखा प्रबंधक सस्पेंड

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन व बड़वानी जिले के 69 शाखा प्रबंधकों की रविवार को समीक्षा बैठक प्रशासक व उपायुक्त सहकारिता मुकेश जैन ने ली। अकृषि योजनाओं में वितरित ऋण जो कालातीत व एनपीए में वर्गीकृत हो चुके हैं ऐसे मामलों में सख्ती से वसूली करते हुए बंधक संपत्ति की जब्त/कुर्क कर नीलामी बैंक करेगा। सहकारी बैंक ने 2 माह में 2.50 करोड़ की वसूली कर ली है। अगले चरण में अब कालातीत बकायादारों के नामों की सूची के पोस्टर प्रमुख चौराहों सहित शाखा भवनों पर लगाए जाएंगे।

बैठक से बगैर सूचना के अनुपस्थित रहे शाखा प्रबंधक सेंधवा शंकरलाल वानखेड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के पूर्व की तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक से बगैर सूचना के अनुपस्थित रहे शाखा प्रबंधक सेंधवा शंकरलाल वानखेड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

आरबीआई ने एनपीए पर जताई चिंता

बैंक एमडी केके रायकवार ने बताया भारतीय रिजर्व बैंक व नाबार्ड ने बढ़ते हुए एनपीए (नान परफॉर्मिंग असेट) को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। हम ऐसे प्रकरणों में बंधक संपत्ति की जब्त/कुर्क करते हुए नीलामी की कार्रवाई 15 दिन में करंेगे। जिन प्रकरणांे मंे ऋण के विरुद्ध बंधक संपत्ति के पजेशन की कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है, उनमें पजेशन की कार्रवाई तत्काल करें, ताकि निलामी की कार्रवाई की जा सके। चेक बाउंस मामलांे को न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे ताकि इसमंे आरोपी को सजा व दोगुनी राशि वसूली का प्रावधान है।

प्रदेश में ऐसी रही हमारी स्थिति

जिले इंदौर भोपाल जबलपुर मुरैना खरगोन

दस्तावेज 220 75 62 62 57

निमाड़ : कुल 113 दस्तावेज तैयार

जिला रविवार मार्च में इस साल

खरगोन 57 497 3764

खंडवा 15 382 2632

बड़वानी 30 256 1716

बुरहानपुर 11 148 1141

पंजीयन विभाग का 82 करोड़ रु. का लक्ष्य, 70 करोड़ तक पहुंचे

इधर... दो माह में 2.50 करोड़ रु. की वसूली, अब बकायादारों की चौराहों पर लगेगी सूची

भास्कर संवाददाता | खरगोन

मार्च में पहली बार रविवार को पंजीयन विभाग व नगरपालिका के ऑफिस खुले। दोनों जगह कामकाज हुआ। पंजीयन विभाग ने रजिस्ट्री की। निमाड़ में खंडवा, बुरहानपुर व बड़वानी में से सबसे ज्यादा 57 दस्तावेज खरगोन में तैयार हुए। जबकि बाकी तीनों जिलों को मिलाकर कुल 56 दस्तावेज ही तैयार हो पाए। रियल स्टेट कारोबार में खरगोन चारों जिलों में सबसे ज्यादा संभावना वाला जिला बना।

खरगोन जिला मुख्यालय पर 25 व तहसील मुख्यालयों पर 5-5 दस्तावेज तैयार हुए। जिले को 82 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य मिला है। इसमें से अब तक 70 करोड़ के तैयार हो चुके हैं। जिले में 1 अप्रैल से ज्यादातर स्थानांे की दरें 10 से 30 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगी। इसके चलते रियल स्टेट से जुड़े कारोबारी मार्च में ही पंजीयन कराना पसंद करा रहे हैं। यही कारण कि 8 दिनों से औसत 62 दस्तावेज रोजाना तैयार हो रहे हैं। खरगोन मंे मार्च के 8 दिनों में 497 पंजीयन हुए, जबकि सालभर में 3764 दस्तावेज तैयार हुए। विभाग के अफसरों का दावा है कि 82 करोड़ का लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो जाएगा।

पंजीयन कार्यालय में रविवार को रजिस्ट्री कराने लोग पहुंचे।

नपा : 3.82 लाख आया राजस्व

नगर पालिका का भी टैक्स जमा करने के लिए रविवार को कैश काउंटर खोला गया। सहायक राजस्व निरीक्षक बद्रीलाल वर्मा ने बताया इस दौरान 3.82 लाख रुपए का टैक्स जमा हुआ। इस दौरान कर्मचारी वैभव डिंडोरकर, राहुल तिवारी आदि मौजूद थे। सीएमओ निशिकांत शुक्ला ने पूरे मार्च में काउंटर खोले जानेे के निर्देश दिए हैं।

आरएन शर्मा, जिला पंजीयक खरगोन
खबरें और भी हैं...