पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • KASRAWAD News Mp News A Youth Going To His In Laws39s Bike Fell From The Culvert Died

ससुराल जा रहे युवक की बाइक पुलिया से गिरी, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दोगांवा रोड की घटना, एक घायल को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया

बाइक से अपने ससुराल जा रहे युवक की बाइक तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर कसराड नाले पुलिया से नीचे जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके ही मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया। इसे ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नयानगर बालसमुद निवासी सावन पिता मड़िया भिलाला (25) गांव के ही मधु पिता महेंद्र भिलाला के साथ बाइक से उसके ससुराल ग्राम सेजला जाने के लिए गांव से निकला। कसरावद-दोगावा रोड पर कसराड नाले की पुलिया से गुजरने के दौरान बाइक से संतुलन बिगड़ा और वह बाइक सहित नीचे जा गिरे। सावन की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।


इधर...रेत से भरे ट्रैक्टर टकराए, 3 घायल

बिस्टान | थाना क्षेत्र के पांचबेड़िया में रेत से भरे दो ट्रैक्टर टकराने से 3 लोग घायल हो गए। यह घटना रविवार को गलतार व मोहनपुरा के बीच हुई। थाना प्रभारी सौरभ तोमर व एसआई डीएस सोलंकी ने बताया हादसे में दीपक पिता नत्थू, अनोक पिता संतोष व संजू पिता संतोष निवासी बिस्टान घायल हुए है। इन्हें 100 डाॅयल से जिला अस्पताल भेजा गया।
खबरें और भी हैं...