पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Maheshvar News Mp News Accidents Increased Due To No Asphalt On The Road

सड़क पर डामरीकरण नहीं करने से बढ़े हादसे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़क पर गिट्‌टी-मुरुम निकलने से परेशानी है।

महेश्वर | नगर से 3 किलोमीटर दूर इटावदी की मुख्य सड़क पर डामरीकरण नहीं करने से हादसे बढ़े है। इस रोड पर ओंकारेश्वर परियोजना की नहर के लिए खुदाई की गई थी। पाइप डालने के बाद कंपनी ने सड़क पर डामरीकरण नहीं किया। ग्राम इटावदी के किसान दिलीप पाटीदार व राजाराम पाटीदार ने बताया मुख्य सड़क को क्रॉस कर नहर निकालने के बाद वापस डामर की स्लैब नहीं डालने से गिट्टी-मुरूम निकल आई है। पथरीली सड़क पर दिन व रात के दौरान अक्सर दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। किसानों ने नहर परियोजना के अधिकारियों से सड़क की मरम्मत की मांग की।
खबरें और भी हैं...