पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट का आरोप, एसपी को शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महेश्वर के मिर्जापुर
का मामला


महेश्वर के मिर्जापुर के कालू पिता मयाराम माहिले सहित परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए गुरुवार को एसपी को शिकायत की है। कालू ने बताया कि 10 मार्च को गांव के देवेंद्र विष्णु गुर्जर, रोहित विष्णु गुर्जर, व कीर्ति पति देवेंद्र गुर्जर, सूरज पिता बल्लू गुर्जर ने मारपीट की है। थाने पर पहुंचे तो शिकायत दर्ज नहीं की गई। कालू ने बताया मुझे परिवार सहित जान का खतरा है। आरोपी पर कार्रवाई के साथ मेरे परिवार को सुरक्षा दी जाए।

इधर... 14 साल से ज्यादा उम्र के भर सकते हैं 5वीं-8वीं का फॉर्म

खरगोन | ऐसे बच्चे एवं व्यक्ति जिन्होंने प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण नहीं की है व उनकी आयु 14 वर्ष से अधिक है। वे 20 मार्च तक कक्षा 5वीं या 8वीं का स्वाध्यायी फार्म भर सकते हैं। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जो कक्षा 5वीं या कक्षा 8वीं की परीक्षा देना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

परिजनों ने एसपी को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी हैं...