- Hindi News
- National
- Khargon News Mp News Action Should Be Taken On The Culprits Of Book Publishing Not On Paper Setter Moderators
पुस्तक प्रकाशन के दोषियों पर हो कार्रवाई, पेपर सेटर-मॉडरेटर पर नहीं
शिक्षक कांग्रेस ने बगैर जांच निलंबन का विरोध किया
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 7 मार्च के 10वीं के सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में आजाद कश्मीर के संबंध में पूछे गए प्रश्नों पर बवाल होने पर बिना जांच के पेपर सेटर व माडरेटर को निलंबित कर दिया।
मप्र शिक्षक कांग्रेस ने इस कार्रवाई को गलत ठहराया है। इसके लिए पुस्तक प्रकाशन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह पंवार ने कहा कि पेपर सेटर व मॉडरेटर ने पुस्तक में उल्लेखित अंश को ही प्रश्न पत्र में लिया था। गलती पुस्तक को प्रकाशित करने वालों की है न कि पेपर सेटर व माडरेटर की। सजा पुस्तक को प्रकाशित करने वालों और उसे इतने वर्षों तक पाठ्यक्रम में बनाए रखने वालो को मिलना चाहिए। साथ ही पुस्तक से उक्त अंश को हटाकर पीओके लिखा जाना चाहिए।