पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Maheshvar News Mp News Aishwarya Rai To Film Songs In Ahilyeshwar Temple Complex

एेश्वर्या राय पर अहिल्येश्वर मंदिर परिसर में फिल्माएंगे गीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महेश्वर में 15 मार्च से प्रस्तावित मणिर|म की दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग किला परिसर व अहिल्येश्वर मंदिर क्षेत्र में होगी। शूटिंग को लेकर मद्रास टॉकीज प्रोडक्शन कंपनी के डायरेक्टर बिजॉय नामबिया, खेचा मास्टर और ड्रीम वर्ल्ड प्रोडक्शन इंदौर के लकी टाक के साथ महेश्वर पहुंचे।

यहां किला परिसर स्थित ऐतिहासिक स्थानों पर लोकेशन देखी। यहां पर एक गाने की शूटिंग होगी जिसमें फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दक्षिण फिल्मों के हीरो विक्रम गाने की शूटिंग में भाग लेंगे। 10 दिन का फिल्म शूटिंग शेड्यूल रहेगा। अभी प्रशासनिक स्तर पर फिल्म शूटिंग की अनुमति के लिए प्रोडक्शन कंपनी ने पत्र व्यवहार नहीं किया है।

मास्क लगाकर किला परिसर में फिल्म यूनिट ने लोकेशन देखी।

कोरोना वायरस व धरोहरों की सफाई से बढ़ेगी तारीख

ड्रीम वर्ल्ड मूवी प्रोडक्शन इंदौर के हर्ष दवे ने बताया कि शूटिंग लगभग 10 दिनों तक नगर में ऐतिहासिक स्थलों के आसपास चलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में देश में कुछ स्थान पर कोरोना वायरस के डर के कारण प्रोडक्शन कंपनी शूटिंग को 15 मार्च से शुरू नहीं करेगी। शूटिंग को आगेे बढ़ाया गया है। किला परिसर में गाने की शूटिंग अहिल्येश्वर मंदिर परिसर में होगी। धरोहरों की सफाई का काम चल रहा है। ऐसे में शूटिंग की तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है।

ऐश्वर्या राय
खबरें और भी हैं...