पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sanavad News Mp News Arrested By Tracing The Number Of Vehicles From Which The Crooks Came To Steal Two Vehicles

जिस वाहन से बदमाश दो वाहन चोरी करने आए थे उसका नंबर ट्रेस कर किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले दिनों नगर से चोरी हुए दो चार पहिया वाहनों के आरोपियों में से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जिस वाहन से आए थे, उसका नंबर ट्रेस कर धार जिले से गिरफ्तार किया है। नगर में कुछ दिनों से वाहन चोरी की गैंग सक्रिय थी।

नगर में 3 मार्च को त्रिकोण चौराहे से रात को चार पहिया वाहन अज्ञात बदमाश ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश वाहन को धामनोद की ओर ले जाते दिखे थे। 3 मार्च को ही नगर से एक अन्य वाहन भी ले गए थे। वाहन मालिकों ने चोरी के संबंध में थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एसआई दीपक तलवारे ने बताया 3 मार्च को नगर में जो वाहन चोरी हुए थे। उसके बाद से लगातार बदमाशों की तलाश की जा रही थी। बदमाश जिस वाहन से नगर में आए थे। उसे कई स्थानों के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। गाड़ी के नंबर को ट्रेस किया। इसके आधार पर पुलिस सदलपुर जिला धार पहुंची। जहां से आरोपी रामचंद्र पिता अमरसिंह लोधा को उसके घर से गिरफ्तार कर सनावद लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया वाहन चोरी में उसके साथ दो अन्य लोग थे। इनका नाम दीपक व निसार है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार है। पूछताछ में रामचंद्र ने बताया 4 से 5 बदमाश अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य हैं। बदमाश सदलपुर जेल में बंद थे। जहां पर आरोपी रामचंद्र अवैध शराब के प्रकरण में जेल गया था। वहां उसकी मुलाकात जेल में अन्य बदमाशों से हुई।

उन्होंने रामचंद्र को सलाह दी कि चोरी के वाहनों से शराब का परिवहन करें। इससे पुलिस उसे पकड़ नहीं पाएगी। जमानत से छूटने के बाद रामचंद्र व उसके दो साथियों दीपक व निसार ने नगर से वाहन चोरी किया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक वाहन जब्त किया है। दीपक व निसार की तलाश की जा रही है। चोरी के अन्य वाहन को भी तलाशा जा रहा है। कार्रवाई में आरक्षक अजय का सहयोग रहा।

युवक ने पीया कीटनाशक


सनावद | शनिवार को ग्राम लोहारी के युवक ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक पी ली। उसे शासकीय अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार संजू पिता गेंदालाल ने अज्ञात कारणों से खेत में डालने वाली चूहामार दवा पी ली। परिजन उसे शासकीय अस्पताल लेकर आए। जहां डाॅ. विजय कोरी ने उसका उपचार किया।

संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराई कार,1 की मौत

सनावद | शनिवार दोपहर को सनावद की ओर कार से जा रहे एक परिवार का वाहन असंतुलित होकर खेत में उतर कर पेड़ से टकरा गई। इससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार महिला को गंभीर चोट आने पर निजी अस्पताल में रैफर किया गया। बच्चे को मामूली चोटें आई। जानकारी के अनुसार विशाल कैलाश मालाकार (37) निवासी बैड़िया अपनी प|ी सोनाली व बेटे अहिश के साथ कार से सनावद की ओर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम चितावद के आगे सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कार असंतुलित होकर खेत में उतर गई, जो पेड़ से टकरा गई। इससे विशाल को सिर में स्टेयरिंग से गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार उनकी प|ी सोनाली गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटे अहिश को मामूली चोटें आई। गंभीर अवस्था में उन्हें सनावद शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद साेनाली को इंदौर रैफर किया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में लेकर गए। विशाल के शव का पोस्टमार्टम किया।

फरार आरोपी निसार।


फरार आरोपी दीपक।


विशाल मालाकार।

िगरफ्तार रामचंद्र लोधा।
खबरें और भी हैं...