- Hindi News
- National
- Khargon News Mp News Ayurvedic Tablets Distributed To 1950 Citizens In The Camp
शिविर में 1950 नागरिकों को वितरित की आयुर्वेदिक गोलियां
विभाग ने रोग प्रतिरोधक उपाय के बांटी गोलियां
खरगोन | होम्योपैथी चिकित्सा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं रोग प्रतिरोधक उपाय के लिए गुरुवार को गोगावां में आयुष विभाग ने शिविर लगाया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. वासुदेव आसलकर ने बताया शिविर में 1950 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए आर्सेनिकम एल्बम-30 की गोलियां वितरित की गई। लोगों को बताया गया कि यह गोली कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ रोग निरोधी दवा के रूप में अपनाई जा सकती है। आर्सेनिकम एल्बम-30 की एक डोज की सिफारिश की है, जो प्रतिदिन खाली पेट में तीन दिनों तक दी जाती है। शिविर में डॉ. मुकेश कुमार सैते, डॉ. केडी चौहान, डॉ. योगेंद्र सिंह सिसोदिया, अनिल गोस्वामी, दयाराम वर्मा, रमेशचंद्र मंडलोई, सुनिता चौहान आदि ने सेवाएं दी।