- Hindi News
- National
- KHAMKHEDA News Mp News Be Aware Of Children39s Health And Nutritional Needs Dr Sandeep Gaur
बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण आवश्यकता के प्रति रहे जागरूक-डॉ. संदीप गौड़
पोषण पखवाड़ा में बच्चों व महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया
शासकीय आयुर्वेद औषधालय पीपलगोन ने शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप गौड़ ने कुपोषित बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं का स्वास्थ्य जांचा। उन्होंने कहा बदलते मौसम से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। बच्चों को मौसमी बीमारियों व कुपोषण से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 8 से 22 मार्च तक यह पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा जीवन के प्रथम 1000 दिन के दौरान स्वास्थ्य व पोषण आवश्यकता के प्रति जागरूक होना जरूरी है। गर्भावस्था देखभाल व जन्म के प्रथम 2 साल तक स्तनपान व सही समय पर ऊपरी आहार दें। खून की कमी दूर करने के लिए आयुष औषधी व पोषण आहार लें। व्यक्तिगत रूप से स्वस्थ रहते हुए आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दिनेश गुप्ता, शीला जमरा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता सेन आदि मौजूद थे।
पोषण आहार व आयुष औषधियों की जानकारी दी।