पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सर्वश्रेष्ठ क्लब व बैनर प्रजेंटेशन का मिला अवार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवी अहिल्या महेश्वर को सर्वश्रेष्ठ क्लब का अवार्ड दिया।

महेश्वर | देवी अहिल्या लायनेस क्लब महेश्वर की रीजन कॉन्फ्रेंस धामनोद में हुई। अतिथि प्रदीप पंडित, भावना शाह व अजय सेंगर थे। क्लब की रूपाली अत्री, विनीता मंडलोई, राजश्री गुप्ता, भाग्यश्री भट्ट, राखी सराफ, मोनिका पालनपुरे व रेखा रंसोरे ने महिला सशक्तिकरण पर नाटक की प्रस्तुति दी। इसे त्रिशला अत्री ने तैयार किया। सुजाता कोठारी ने कहा मर्यादित तरीके से काम करना नारी को और खूबसूरत बनाता है। सेवा कार्यों की सराहना करते हुए क्लब को सर्वश्रेष्ठ क्लब, सर्वश्रेष्ठ बेनर प्रेजेंटेशन, सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष सीमा जैन व सर्वश्रेष्ठ सेवा मनीषी का अवार्ड प्रियंका गुजराती को दिया गया। ममता पाटीदार व प्रिया सोनी ने आगे भी सेवा कार्य में अग्रणी रहने की बात कही।
खबरें और भी हैं...