पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Maheshvar News Mp News Bhajans Performed At Ahilyeshwar Temple On Full Moon

पूर्णिमा पर अहिल्येश्वर मंदिर में किए भजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवंशी क्षत्रिय समाज के श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा तिथि पर किला परिसर स्थित होलकरकालीन ऐतिहासिक अहिल्येश्वर मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया।

सेवक बबलू वर्मा ने बताया अहिल्या घाट से किले की ओर आने वाले मुख्य द्वार रात में बंद कर दिए जाते हैं। मंदिर का द्वार भी रात में बंद रहता है, लेकिन पूर्णिमा व अन्य बड़े आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को खासगी ट्रस्ट के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार रात में कुछ देर खुला रखना पड़ता है। श्रद्धालु तुलसीराम खरे, मोहन कदवाने, अनिल बिछवे, राकेश पालनपुरे आदि श्रद्धालु अपनी मंडली के साथ मौजूद थे। मंडली सदस्य नगर के अन्य भजन-कीर्तन के कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं। क्षत्रिय समाज के श्रीकृष्ण मंदिर के पुजारी पं. राजेश तिवारी के साथ एकादशी पर पंढरीनाथ मंदिर, पूर्णिमा तिथि पर श्री जगन्नाथ धाम मंदिर व हर गुरुवार को साईंनाथ मंदिर से प्रभातफेरी निकाली जाती है।

मंदिर में भजन-कीर्तन किया।

महंतश्री का फलों से किया तुलादान

पीपलगोन | अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महेंद्र नरेंद्रगिरीजी के शिष्य योगगुरु निरंजनी अखाड़ा के महंत स्वामी आनंदगिरी महाराज होली पर यहां पहुंचे। उन्होंने भट्याण आश्रम जाकर संत सियाराम बाबा के दर्शन किए। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए आशिफ खान ने फलों से उनका तुलादान किया।
खबरें और भी हैं...