- Hindi News
- National
- Bistan News Mp News Biston Hopes To Become City Council Broken New Notification Issued
बिस्टान के नगर परिषद बनने की उम्मीद टूटी, नई अधिसूचना जारी
5 पंचायतों को मिलाकर गठन होना था, अब पंचायतें ही रहेगी
बिस्टान के नगर परिषद बनने की उम्मीद फिलहाल टूट गई है। नगर परिषद गठन करने की पूर्व में जारी अधिसूचना को रद्द कर दिया गया है। राज्यपाल ने 7 मार्च को नई अधिसूचना भी जारी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 15 जनवरी 17 को यहां बिस्टान को नगर परिषद बनाने की घोषणा की थी। अधिसूचना जारी होने के बाद गोगावां जनपद की तीन बिस्टान, घट्टी व जगन्नाथपुरा और भगवानपुरा जपं की अनकवाड़ी व बन्हेर पंचायत की 20 हजार से अधिक जनसंख्या को मिलाकर नगर परिषद का गठन होना था। लेकिन नई अधिसूचना जारी होने से स्पष्ट हो गया कि आसपास की 5 पंचायत के साथ बिस्टान भी ग्राम पंचायत ही रहेगी।
राजनीतिक उठापटक के बीच आई अधिसूचना
पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में भौगाेलिक स्थितियों को देखते हुए प्रदेश की अन्य परिषदों के गठन की कार्रवाई के साथ बिस्टान नगर परिषद की कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। कुछ युवाओं ने विधायक केदार डावर से मिलकर मजबूती से पक्ष रखने व नप गठन को लेकर आग्रह भी किया था। लेकिन यह काम नहीं आया। प्रदेश सरकार को लेकर चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच 7 मार्च को पूर्व में जारी अधिसूचना को राज्यपाल के नाम से उपसचिव उमेश कुमार सिंह ने निरस्त करने संबंधी अधिसूचना जारी की।
पंचायत ही रहेगी
- आशा भंडारी, जिला परियोजना अधिकारी, शहरी विकास अभिकरण खरगोन
बिस्टान बस स्टैंड का फोटो।