पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धूलकोट | शासकीय आयुर्वेद औषधालय ने महिला दिवस पर पंचायत में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।

करीब 350 महिला, पुरुष व बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए नीम, गिलोय, तुलसी पत्र व त्रिकूट पाउडर से तैयार काढ़ा पिलाया गया। डॉ. बीएस बड़ोले ने कहा सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ आदि लक्षण हो तो चिकित्सक से संपर्क करें।

व्यक्तिगत सफाई के साथ साबुन से हाथ धोएं, मास्क पहने, भीड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। समाजसेवी मोरसिंह कनोजे, रोजगार सहायक प्रियंका सेंगर, चंदू जायसवाल सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...