पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khargon News Mp News Cotton Bales Are Filled In The Wheat Godown Many Places Will Be Changed Due To Lack Of Center

गेहूं के गोदाम में भरी है कपास की गठानें, केंद्र तय नहीं होने से बदलेगी कई जगह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले मंे समर्थन मूल्य की खरीदी 25 मार्च से सहकारी समितियांे के माध्यम से विपणन संघ कराएगा लेकिन गोदामों मंे कपास की गठानें भरी होने से अफसर खरीदी केंद्र ही तय नहीं कर पा रहे हैं। कपास गठान होने से कुछ जगह के खरीदी केंद्र बदले जाएंगे। इससे किसानांे को परेशानियांे का सामना करना पड़ेगा। अधिकािरयांे को गोदाम खाली नहीं मिल रहे हैं, जो मिले हैं वहां पर खरीदी जैसी परिस्थितियां नहीं है। गोदाम तय होने के बाद इनकी मैपिंग की जाएगी। इसके बाद किसानांे के उपज की खरीदी तय होगी।

समर्थन मूल्य में खरीदी के शुरू होने को अभी मात्र 12 दिन ही बचे हुए हैं। अधिकारी जल्द ही इसकी प्रक्रिया पूर्ण करने की बात कह रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के गोदामांे को समर्थन मूल्य की खरीदी के लिए तैयार रखा है लेकिन शहर व इसके आसपास के गोदामों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इनकी सूची भी अब तक समिति प्रबंधकांे तक नहीं पहुंचाई है। इससे प्रबंधकों का भी खरीदी केंद्रांे का लेकर संशय बना हुआ है। खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष श्यामसिंह पंवार का कहना है पिछले साल केंद्रों की दूरी ज्यादा रखने से किसानों को परेशानी आई। प्रशासन को पहले ही अवगत करा दिया था। तब अफसरों ने इस बात का ध्यान रखने को कहा था। यदि ज्यादा दूरी व सुविधाओं की कमी दिखेगी तो फिर विरोध करेंगे।

दो केंद्रों के गोदामों में भरी है कपास की गठानें


एक : आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था उमरखली की खरीदी बिस्टान रोड स्थित आरएम जिनिंग मंे बीते दो वर्षों से चल रही है लेकिन इस बार इस जिनिंग के सभी गोदाम में भारतीय कपास निगम की कपास गठानंे भरी हुई है। समिति के पंजीकृत 843 किसानांे ने 1756.13 हैक्टेयर मंे गेहूं की बोवनी की है। समिति के केंद्र मंे समर्थन मूल्य में गेहूं बेचा जाएगा। अब तक संस्था के अधिकािरयांे को पता नहीं है उनका केंद्र कहां होगा।

दो : श्रीगणेश सहकारी विपणन समिति खरगोन बिस्टान रोड का खरीदी केंद्र कसरावद रोड स्थिति सत्यम वेयर हाउस में था लेकिन इस साल यह भी खाली नहीं है। इससे इस केंद्र को लेकर भी संशय है। 909 किसान सोसायटी में पंजीकृत है। 2031 हैक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई है। 875 किसानांे गेहूं खरीदी व 138 किसानों चना बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

केंद्रों पर होगी व्यवस्था

{ये एेसी जगह बनाए जाएं जहां खरीदी में शामिल किसानांे के गांव करीब हो।

{किसानों के लिए पानी, छाया के साथ वाहन पार्किंग की व्यवस्था हो

{खरीदी केंद्र पर तौल कांटा रखने की उचित जगह।

{खरीदी केंद्र हवादार हों, जिससे उपज व किसानांे को कोई परेशानी न हो।

दो माह तक चलेगी खरीदी

खरीदी दो माह तक चलेगी। 25 मार्च से लेकर 25 मई तक की खरीदी करने के निर्देश शासन से विपणन संघ को आए हैं। खरीदी की स्थिति देखकर खरीदी का समय बढ़ जाता है।

39990 गेहूं व 10021 पंजीकृत किसान चना बेचेंगे

जिले में अब तक 42415 किसानों ने समर्थन मूल्य में गेहूं-चना बेचने के लिए पंजीयन किया है। इसमें से 39 हजार 990 किसान गेहूं के हैं, जबकि 10 हजार 21 किसान चना के पंजीकृत है।

2.80 लाख हैक्टेयर गेहूं का रकबा

1925 रुपए समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल गेहूं

4875 रुपए समर्थन मूल्य चना प्रति क्विंटल

35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन गेहूं

आंकड़े एक नजर में...


73 केंद्रों से करेंगे समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी

जिले में खरीदी के लिए 73 केंद्र बनाए हैं। इनमें झिरन्या, बमनाला, कसरावद, बड़वाह, गोगांवा, धुलकोट, बेडिया, काटकूट, बागोद, महेश्वर, कसरावद बुजुर्ग, बरूड़, उमरखली, घुघरियाखेड़ी, सेगांव, खरगोन, नंदगांव रोड, भगवानपुरा, भीकनगांव, बिस्टान, सोमाखेड़ी, करही, आशापुर, बलकवाड़ा, बलवाड़ा, नागझिरी, मेनगांव, निमरानी, भीकनगांव, बडूद, बड़वाह, सनावद, अंदड़, लालखेड़ा, आभापुरी, तिनस्या, गोराड़िया, रजूर, रायबिड़पुरा, भग्यापुर, मोहनपुरा, पिपलझोपा, सेगांव, खामखेड़ा, बोरावां, पिपलगोन, साटकूर, मंडलेश्वर, कतरगांव, चोली, पिपलिया बुजुर्ग, बांगरदा, कानापुर, जेठवाय, भानबरड़, सेल्दा, भगवानपुरा, करोंदिया, बड़दिया सुर्ता, भूलगांव, बामंदी, टेमा बेहरामपुर, शंकरगांव, रोड़िया, बिटनेरा, बामखल और तलकपुरा समितियों के माध्यम से खरीदी की जाएगी।

राधेश्याम पाटीदार, प्रबंधक श्रीगणेश सहकारी विपणन समिति खरगोन

रित्विक टेंभरे, जिला विपणन अधिकारी खरगोन

बिस्टान रोड स्थित आरएम जिनिंग के गोदाम में कपास की गठानें रखी हुई है।
खबरें और भी हैं...