- Hindi News
- National
- Karhi News Mp News Cricket Et Riders Won The Tournament By Defeating The Young Brigade
क्रिकेट... एट राइडर्स ने युवा ब्रिगेड को हराकर जीता टूर्नामेंट
करही | होली पर्व पर शासकीय स्कूल परिसर मैदान पर दो दिनी होली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसके फायनल मुकाबले में करही की एट राइडर्स टीम ने युवा ब्रिगेड पाड्ल्या को हराकर जीत हासिल की। विजेता टीम को जयसिंह चौहान मंडल की ओर से प्रथम पुरस्कार 5555 रुपए व ट्राॅफी दी गई। कप्तान सचिन सोलंकी को मेन आॅफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज व सर्वाधिक छक्के मारने का पुरस्कार मिला। बेस्ट बाॅलर का अवार्ड सतीया चौहान को मिला। इस दौरान लोकेंद्र छाजेड़, लच्चीराम नागरे, लक्ष्मण परमार, दादू शर्मा, नवीन राठौड़, पियूष तिवारी, विशाल आसवानी, भगवान सोलंकी, जाकिर कुरैशी व अन्य मौजूद थे।
विजेता टीम को पुरस्कार देते अतिथि।