पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • MANDLESHWAR News Mp News Devotees Shouted Heavily On Khatu Shyam Hymns Decorated The Court And Decorated Fifty Six

खाटू श्याम भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु, दरबार सजाकर लगाया छप्पन भोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व की पूर्व संध्या पर नगर के श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम के भजनों का आनंद लिया। मुंबई की भजन गायिका नम्रता करवा, बड़नगर के रितेश शर्मा व खंडवा की अर्पिता पंडित गीते ने खाटू श्याम भजन संध्या श्याम शरण में आजा जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर सैकड़ों श्रद्धालु जमकर थिरके। भगवान खाटू श्याम का दरबार सजाकर छप्पन भोग लगाया गया। भजन संध्या की अखंड ज्योत जलाई गई।

अर्पिता पंडित गीते ने सांवरिया है म्हारा सेठ राधारानी है सेठानी, फागण तो आया है, यू ही होता रहे तेरा दीदार सांवरे सहित अन्य कई भक्तिपूर्ण गीतों से समा बांधा। नम्रता करवा ने गणेश वंदना, दर-दर भटके, सर को पटके क्यों तू हार के श्याम शरण में आजा छप्पर फाड़ के, लो गया में शरण तेरी, तेरे बिना श्याम हमारा नहीं कोई रे सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी।

भजनों की प्रस्तुति देती कलाकार।
खबरें और भी हैं...