- Hindi News
- National
- Khargon News Mp News Divyang Does Not Want To Go To The In Laws39 District The Officer Said Will Get The Amount From There
दिव्यांग नहीं जाना चाहता ससुराल की जनपद, अधिकारी बोले- वहीं से मिलेगी रािश
भावसिंगपुरा निवासी युवक िववाह प्रोत्साहन रािश के लिए काट रहा चक्कर
विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत विवाह करने वाले दिव्यांग को 3 माह से प्रोत्साहन रािश नहीं मिली। जब इसका कारण जानने जनपद पहुंचा तो यहां पर अधिकािरयों ने ससुराल के ब्लॉक से ही प्रोत्साहन की रािश मिलने का कह दिया। दिव्यांग ससुराल नहीं जाना चाहता।
झिरन्या ब्लॉक के भावसिंगपुरा निवासी रवींद्र पिता मोहनलाल पटेल ने बुरहानपुर जिले के नेपानगर निवासी युवती से विवाह किया। अधिनियम 1995 के प्रावधान के अनुसार नि:शक्त व्यक्तियांे के सामाजिक पुनर्वास के उद्देश्य से विवाह प्रोत्साहन योजना में 2008 से दोे में से किसी एक के नि:शक्त होने पर दो लाख व दोनों के नि:शक्त होने पर एक लाख रुपए मिलती है। इस राशि के लिए झिरन्या जनपद कार्यालय में रवींद्र ने आवेदन किया था। आवेदन को तीन माह तक अधिकािरयों ने अपने पास रखा और बाद में यह कह दिया कि आपको आपके ससुराल क्षेत्र की जनपद से ही प्रोत्साहन रािश मिलेगी। मामले में रवींद्र ने कलेक्टर से शिकायत की है।
दिव्यांग ने कलेक्टर से शिकायत की।