- Hindi News
- National
- Khargon News Mp News Divyang Mother Wept Bidding Sold The Daughter In Rajasthan By Pretending To Be Married
दिव्यांग मां रोती हुई बोलीं- शादी का झांसा देकर बेटी को राजस्थान में बेच दिया
पीड़ा : मुगलबेड़ा की महिला ने क्षेत्र के दो लोगों की एसपी से शिकायत की, एक महिला भी शामिल
शहर के औरंगपुरा स्थित मुगलबेड़ा क्षेत्र की 45 वर्षीय एक दिव्यांग महिला ने क्षेत्र के ही एक युवक पर एक अन्य महिला की मदद से बेटी को शादी का झांसा देकर ले जाकर देह व्यापार में धकेल देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता भागवतबाई पति कमल मंडलोई बुधवार को की एसपी सुनील पांडेय को शिकायत करने पहुंचीं। वह रो पड़ीं।
उसने शिकायत में बताया एक पैर से दिव्यांग हूं। चार बालिकाएं हैं। मजदूरी करके मुगलबेड़ा क्षेत्र में बच्चों के साथ जीवन यापन करती हूं। पति की मानसिक स्थिति कमजोर है। अक्टूबर 2019 में मेरी बेटी ज्योति को रोहित पिता बलराम सोलंकी निवासी मुगलबेड़ा व आरती निवासी सेगांव शादी का झांसा देकर ले गए। वह हकलाती है। इस बात का फायदा उठाया। पिछले दिनों उसने फोन पर अत्याचार से बचाने की गुहार लगाई। रोहित ने बात कराई थी। शक है उसे राजस्थान में बेचकर देह व्यापार में धकेल दिया है। उसने पुलिस रिपोर्ट करने पर बेटी को जान से मार देने की धमकी दी। बेटी की जान का खतरा है। उसके चंगुल से मुक्त कराएं।
शिकायत करते रो पड़ी महिला।
धमकी के डर से मुगलबेड़ा का मकान छोड़ा
महिला ने बताया मूल निवासी डालका की हूं। मुगलबेड़ा खरगोन में मजदूरी कर परिवार के साथ रह रही थी। जब से रोहित ने फोन पर धमकी दी है। उसके बाद से वहां का मकान खाली कर दिया है। अब तालाब चौक क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही हूं। थाने पर सुनवाई न कर भगा दिया। वे मुझे अभी भी धमकी दे रहे हैं कि वे मुझे व मेरी छोटी लड़की को बिकवा देगा। कोतवाली में शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता की बेटी ज्योति