पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badwah News Mp News Driver Naps Vehicle Of Andhra Pradesh Passengers Going To Omkareshwar Collides With Tree

चालक को लगी झपकी, ओंकारेश्वर जा रहे आंध्रप्रदेश के यात्रियों का वाहन पेड़ से टकराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थापना के पास हुई दुर्घटना में टूर के मैनेजर की मौत, 2 इंदौर रैफर

आंध्रप्रदेश के यात्रियों से भरा एक वाहन थापना के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें इंदौर रैफर किया गया। मृतक का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा।

चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई है। मौके से चालक फरार हो गया। वाहन में सवार मैराय्या ने बताया आंध्रप्रदेश के यात्रियों को लेकर वे उज्जैन व ओंकारेश्वर की यात्रा के लिए आए थे। शनिवार को उज्जैन से यात्रा कर उज्जैन के ही वाहन से ओंकारेश्वर जा रहे थे। करीब 50 यात्री दूसरे वाहन में थे। शनिवार रात को उज्जैन के वाहन (एमपी-13-टीए-1999) से ओंकारेश्वर जा रहे थे। करीब 3 बजे ओंकारेश्वर रोड पर थापना के पास अचानक टैक्सी चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराया। वाहन में चालक सहित करीब 6 लोग सवार थे। दुर्घटना में इस टूर के मैनेजर तुमलापल्ली भास्करराव (52) निवासी तणकु जिला गोदावरी वेस्ट की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी प|ी नागमणी व रमसागिरी शास्त्री घायल हो गए। दोनों को इंदौर रैफर किया गया है। दोपहर करीब 12 बजे डॉक्टरों ने शव का पीएम किया। परिजन एंबुलेंस से शव को आंध्रप्रदेश ले गए।

तुमलापल्ली

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन।
खबरें और भी हैं...